जांच-परख कर ऐड चुनती हैं कैट

आज जब सभी सितारे किसी न किसी ऐड से जुड़े हुए हैं, बल्कि इस तरह का कोई मौका भी खोना नहीं चाहते हैं, ऐसे में कटरीना का फंडा अलग ही है। कटरीना से जुड़े सूत्र के अनुसार, वह कोई भी ऐड करने से पहले उसके गुण-दोष पर जरूर विचार करती हैं।
कटरीना ने कहा, 'मैं तो किसी भी ऐड को करने से पहले पूरी सावधानी बरतती हूं, क्योंकि मुझे पता है कि मेरे प्रशंसक मुझे किसी प्रॉडक्ट को एंडोर्स करते देखेंगे तो उन्हें उस पर यकीन आ जाएगा। इसलिए मैं पूरी तरह से होशियार रहती हूं। अपने फैंस जुड़े रहने के लिए यह सावधानी जरूरी भी है।'
वाह कटरीना, मानना पड़ेगा! आप सिर्फ अच्छी ऐक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि ट्रू स्टार हैं जो अपने फैंस का भी खयाल रखती हैं!