रणबीर ने बांटा वड़ा पाव

अब रणबीर ऐसा भी कर सकते हैं, इस बात का तो हमें अंदाजा तक नहीं था। और कुछ नहीं, तो उन्होंने वड़ा पाव बांटना ही शुरू कर दिया। अब ऐसा नहीं है कि उन्होंने यही काम शुरू कर दिया। बल्कि वह एक इवेंट में गए थे, तो उन्होंने ऐसा किया। हाल ही में एक कॉलेज में वह यह करते नजर आए। हैरानी की बात नहीं है लेकिन सच यही है कि रणबीर का स्टॉल एकदम खचाखच भर गया था। और उनके हाथ से जो स्नैक्स सर्व किए जा रहे थे, उनका तो कोई जवाब ही नहीं था। हर लड़की और लड़का रणबीर के हाथों से स्नैक्स लेने के लिए बहुत ही बेताब थे। भीड़ बढ़ती ही जा रही थी।
अब आखिर इसके पीछे कारण क्या था बॉलिवुड के चमचमाते स्टार को पाव बेचने की नौबत आ गई? दरअसल, वह एक बीमार बच्ची के लिए मनी रेज करना चाहते थे, तो उन्होंने ऐसा किया। एक अपकमिंग रियलिटी टीवी शो के जरिए उन्हें एक ट्रक ड्राइवर की 10 साल की बीमार बेटी के बारे में पता चला था। अब बात चाहे जो भी हो लेकिन रणबीर ने आम आदमी बनकर पूरा टशन झाड़ा!