फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस'
की अपार
सफलता के
बाद भी
निर्देशक रोहित
शेंट्टी फिल्म
का सीक्वल
नहीं बनाना
चाहते हैं।
फिल्म ने
करोड़ों का
बिजनेस किया
है, लेकिन
इसके बावजूद
इसके सीक्वल
में रोहित
की कोई
दिलचस्पी नहीं
है।
उन्होंने साफ कहा
कि वे
चेन्नई एक्सप्रेस
को दोबारा
नहीं दौड़ाएंगे।
एक तरफ
जहां हालिया
सुपरहिट फिल्मों
के सीक्वल
बन रहे
हैं, वहीं
रोहित ऐसा
नहीं चाहते
हैं। फिल्म
'कृष,धूम
थ्री' समेत
तमाम हिट
फिल्मों के
सीक्वल बन
रहे हैं।
रोहित ने
कहा कि
वे फिल्म
की कहानी
अपने आप
में संपूर्ण
है, इसके
सीक्वल की
गुंजाइश नहीं
है।
फिल्म रिलीज के
बाद से
रोहित और
शाहरुख की
दोस्ती और
गहरी हो
गई है।
रोहित ने
ऐसा भी
कहा है
कि वे
शाहरुख के
साथ दोबारा
फिल्म जरूर
करेंगे, लेकिन
एक नई
कहानी के
साथ। मुंबई
में टीवी
रियलिटी शो
खतरों के
खिलाड़ी से
जुड़े एक
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा
कि किंग
खान उनके
परिवार का
हिस्सा बन
चुके हैं।
वे उनके
सबसे अच्छे
दोस्त हैं।


Post a Comment