सैफ ने मांगे 16 करोड़, तौरानी ने कहा-नहीं दूंगा

सैफ अली खान को ज्यादा मुंह खोलना महंगा पड़ सकता है। खबर है कि रमेश तौरानी से उनकी फिल्म के लिए सैफ की मुंहमांगी फीस यानी 16 करोड़ रुपए देने से मना कर दिया है। रमेश सैफ के बिना भी यह बनाने के लिए तैयार है। अगर सैफ और रमेश के बीच मतभेद नहीं सुलझे तो हो सकता है कि सैफ इस फिल्म से बाहर भी हो जाए।
हालांकि इस मतभेद के बावजूद सैफ रमेश तौरानी की रेस-3 का हिस्सा रहेंगे, लेकिन हो सकता है कि उनके दूसरे प्रोजेक्ट में नजर आएं। इस अन्य प्रोजेक्ट को मोहित सूरी निर्देशित करेंगे जिस पर इस साल के मध्य में काम शुरू होगा। खबर है कि पैसों को लेकर अभिनेता और निर्माता के बीच मतभेद हो गया।
सूत्रों के अनुसार इस विवाद की जड़ 6 करोड़ रूपए का अंतर है। सैफ इस प्रोजेक्ट के लिए 16 करोड़ रूपए बतौर पारिश्रमिक चाहते थे लेकिन तौरानी केवल 10 करोड़ रूपए देने के लिए ही तैयार हुए। सूत्र का कहना है, कीमत को लेकर वे किसी समझौते पर नहीं पहुंचे सके और अब तौरान ने सैफ के बिना ही फिल्म आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
कीमत के मसले पर सैफ ने कहा, 'हां, यह सही है। जो कीमत तौरानी मुझे ऑफर कर रहे थे वह बहुत कम थी।' लेकिन सैफ ने बताया कि तोरानी ने फिल्म से बाहर होने की बात नहीं कही और हो सकता है कि वह फिल्म करें।

हालांकि, बाद में उन्होंने खुद अपनी बात का खंडन करते हुए कहा कि वे इलुमिनाती फिल्म के उनके बैनर तले इस फिल्म के लिए वह तौरानी को डेट दे रहे थे और मोहित को इसके लिए संपर्क किया था। उन्होंने कहा, लेकिन वह दूसरी फिल्म होगी। और रमेशजी उनकी फिल्म के लिए किसी और को ढूंढ रहे हैं। तौरानी ने कहा, हमने अभी कास्ट तय नहीं की है।