बॉलीवुड अभिनेत्री
सनी लियोन
एक बार
फिर इंटरनेट
की दुनिया
में छा
गई हैं।
ं सनी
इंटरनेट पर
सर्च की
जाने वाली
सबसे लोकप्रिय
सेलेब्रिटी बन गईं हैं। इतना
ही नहीं
है सनी
ने इस
मामले में
न सिर्फ
बॉलीवुड की
हसीनाओं को
ही पछाड़ा
है, बल्कि
मास्टर ब्लास्टर
सचिन तेंदुलकर
को भी
पीछे छोड़
दिया।
यही नहीं
सनी मोबाइल
ऐप्लिकेशन की दुनिया में भी
सबसे आगे
हैं। बताया
जाता है
कि एक
महीने के
भीतर सनी
का मोबाइल
ऐप 10 केबी
से 12 केबी
तक रोजाना
डाउनलोड किया
गया। ऐप
के डाउनलोड
अब तीन
लाख के
ऊपर पहुंच
गए हैं,
जबकि सचिन
का ऐप
तकरीबन एक
लाख बार
डाउनलोड किया
गया। बताया
जाता है
कि साल
2013 में सनी
का आधिकारिक
मोबाइल ऐप
सबसे ज्यादा
डाउनलोड किया
गया।
यह स्थिति
मुफ्त ऐप
को जारी
किए जाने
के एक
महीने के
भीतर हुई
है। आपको
बता दें
कि इसी
साल जनवरी
में गुड़गांव
की एक
कंपनी ने
सनी लियोन
का आधिकारिक
ऐप लॉन्च
किया था।
इस ऐप
के जरिए
सनी के
फैंस उनके
वीडियो, गाने,
फोटो सब
डाउनलोड कर
सकते हैं।
ये ऐप
एंड्रॉयड, आइओएस और विंडोज फोन
पर डाउनलोड
किया जा
सकता है।


Post a Comment