मिलिए इंडियाज गॉट टैलेंट के नए होस्ट से

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस ने वीजे एंडी को एक नई पहचान दी है। बिग बॉस के बाद एंडी अब एक और रियलिटी शो में नजर आएंगे, लेकिन इस बार बतौर प्रतियोगी नहीं बल्कि मेजबान के रूप में दिखेंगे। खबर है कि एंडी इंडियाज गॉट टैलेंट में आरजे मंत्रा की जगह मेजबानी करते हुए दिखेंगे।

सूत्रों ने बताया कि एंडी शो के सेमीफाइनल को होस्ट करेंगे। मंत्रा शो के ऑडिशन राउंड को होस्ट कर चुके हैं और अब उन्हें पहले से किए गए कुछ कमिटमेंट्स की वजह से ये शो छोड़ना पड़ेगा। इसलिए उनकी जगह अब एंडी लेंगे। खबर है कि आज से एंडी शो की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। उनके साथ कॉमेडियन भारती सिंह भी लोगों को हंसाएंगी। इस शो में बतौर जज मलायका अरोड़ा खान, किरण खेर और करण जौहर अपनी भूमिका पहले की तरह निभाते रहेंगे।