DB SPL: देश में 2 महीने में 100% बारिश, 28% हिस्सों में नॉर्मल से ज्यादा गिरा पानी

नई दिल्ली. मानसून की अब तक की रफ्तार से सरकार खुश है। उसे भरोसा है कि इस बारिश से महंगाई काबू में आएगी। साथ ही, फ़ूड प्रोडक्शन भी बढ़ेगा। इससे अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा भी है कि अच्छे मानसून से हमें मजबूती मिली है। सरकार का दावा है कि इस बार दलहन और तिलहन को लेकर खास कदम उठाए गए हैं।


- 29 राज्यों के सभी 638 जिलों को दलहन उत्पादन क्षेत्र में शामिल किया गया है। पहले 16 राज्य के 482 जिले ही इसमें शामिल थे।
- पर विशेषज्ञों की राय अलग है। उनका कहना है कि औसत के हिसाब से 10 साल का सबसे अच्छा मानसून है। पर जिलेवार आंकड़े कुछ और बयां करते हैं।
- 641 जिलों में से 182 में सामान्य से कम बारिश हुई है। 14 जिले तो अति अल्प वर्षा वाले हैं। यानी देश का 30% हिस्सा पानी से महरूम है।
- साथ ही, 28% इलाकों में सामान्य से ज्यादा बारिश है। दोनों को जोड़ दें तो करीब 58% इलाके ऐसे हैं जहां कम और अधिक पानी से खेती को नुकसान होने वाला है।

रीवा-सतना में फिर बाढ़ की आशंका, बिहार में अफसरों की छुट्टियां कैंसल

-- इस बीच मध्य प्रदेश के रीवा सतना जिलों में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा है। दोनों जिलों में हजारों मकान व करीब 70 गांव पानी में डूबे हुए हैं।
- प्रशासन ने करीब चार हजार लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर फ़ूड पैकेट दिए।
- उधर बिहार में समेत गंगा, सोन, गंडक और पुनपुन नदियों का जलस्तर बढ़ने की वजह से पटना और हाजीपुर में अलर्ट किया गया है।
- संभावित खतरों से निपटने के लिए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है। 
- बिहार में जिन जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है, वहां सभी अफसरों और कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसल कर दी गई हैं।