नई दिल्ली. 1.52 लाख करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक मुकेश अंबानी जब नींद में होते हैं, तब भी वे कमा रहे होते हैं। इसी तरह महेंद्र सिंह धोनी बीते एक साल में जितने दिन क्रिकेट के मैदान पर रहे, उससे उन्होंने 200 करोड़ कमाए। सचिन तेंडुलकर ने रिटायरमेंट के बाद भी 100 करोड़ से ज्यादा कमाए। वे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रिटायर्ड क्रिकेटर हैं। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को हंसाने के एवज में सालभर में 60 करोड़ रुपए मिले हैं।
1# ये हैं देश के सबसे अमीर शख्स जो नींद में भी होते हैं तो 4 करोड़ कमा लेते हैं
- फोर्ब्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी लगातार नौवें साल देश के सबसे अमीर शख्स रहे। उनकी कुल प्रॉपर्टी 22.7 अरब डॉलर (करीब 1.52 लाख करोड़) है। यह 86 देशों की जीडीपी से ज्यादा है।
- उनकी सैलरी 39 करोड़ रुपए है, लेकिन वे इसमें से 15 करोड़ ही लेते हैं। अगर वे सात घंटे हर दिन सोते हैं, तो इस हिसाब से उन्होंने साल भर में 4 करोड़ 37 लाख रुपए सोते हुए ही कमा लिए।
2# इन्होंने क्रिकेट के मैदान से कमाए 200 करोड़
- फोर्ब्स की दिसंबर 2015 की लिस्ट के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी ने साल भर में 207 करोड़ रुपए कमाए।
- करीब 27 करोड़ रुपए उन्हें क्रिकेट से तो 180 करोड़ रुपए एडवर्टाइजमेंट से मिले। वे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में टॉप पर हैं।
3# इन्होंने एंटरटेनमेंट से कमाए 67 करोड़
- फोर्ब्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण इस वक्त दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 एक्ट्रेसेस में शुमार हैं।
- वे इस लिस्ट में 10वें नंबर पर और इकलौती भारतीय एक्ट्रेस हैं। साल भर में उन्होंने करीब 67 करोड़ रुपए सिर्फ एंटरटेनमेंट फील्ड से कमाए हैं।
4# इन्होंने लोगों को बीमारियों से बचाते हुए कमाए 1.25 करोड़
- दिलीप सांघवी सन फार्मास्यूटिकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी कुल प्रॉपर्टी 16.9 अरब डॉलर (करीब 1.12 लाख करोड़) है।
- वे साल भर में करीब 3 करोड़ रुपए सैलरी लेते हैं। अगर वे अपनी कंपनी को हर दिन 10 घंटे देते हैं तो इस लिहाज से साल भर में वे 1 करोड़ 25 लाख रुपए लोगों को बीमारियों से बचाते हुए कमाते हैं।
5# इन्होंने एंटरटेनमेंट से कमाए 220 करोड़
- शाहरुख खान की 2015-2016 में सिर्फ दो फिल्में 'दिलवाले' और 'फैन' आईं। फिलहाल, वे हर फिल्म के लिए 40-45 करोड़ रुपए लेते हैं।
- फोर्ब्स के मुताबिक, शाहरुख ने सालभर में 220 करोड़ रुपए (3.3 करोड़ डॉलर) सिर्फ लोगों का मनोरंजन करते हुए ही कमाए।
6# इन्होंने लोगों को हंसाकर कमाए 60 करोड़
- कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक एपिसोड का करीब 60 लाख रुपए लेते हैं। यानी साल में 60 करोड़ रुपए सिर्फ टीवी शो से ही कमाते हैं।
- एडवर्टाइजमेंट, एंकरिंग, फिल्म से भी कपिल की खासी कमाई है। कपिल के मुताबिक वे पिछले पांच साल से 15 करोड़ रुपए सालाना टैक्स भरते हैं।
7# इन्होंने क्रिकेट के मैदान से कमाए 192 करोड़
- विराट कोहली ने साल भर में 192 करोड़ रुपए कमाए हैं। उन्हें करीब 46 करोड़ रुपए आईपीएल और बीसीसीआई से मिले।
- वहीं करीब 154 करोड़ रुपए एडवर्टाइजमेंट से कमाए हैं। उन्होंने धोनी से सिर्फ 13-14 करोड़ रुपए कम कमाए हैं।
8# इन्होंने एंटरटेनमेंट से कमाए 218 करोड़
- फोर्ब्स की सेलिब्रिटी की लिस्ट में अमिताभ बच्चन पिछले साल 71वें नंबर पर थे। उन्होंने पिछले साल एंटरटेनमेंट करते हुए ही करीब 218 करोड़ रुपए कमाए।
9# इन्होंने सिर्फ एडवर्टाइजमेंट से कमाए 124 करोड़
- सचिन तेंडुलकर रिटायरमेंट के बाद भी 124 करोड़ रुपए सालाना कमाई कर रहे हैं। इसमें करीब 111 करोड़ रुपए की कमाई उन्हें सिर्फ एडवर्टाइजमेंट से ही हो रही है।
- वे रिटायरमेंट के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर हैं।
10# इस मंदिर को लोगों की आस्था से मिले 2678 करोड़
- यूं तो तिरुपति बालाजी देवस्थान है, लेकिन देश के धार्मिक स्थलों में बालाजी की पोजिशन भी सेलिब्रिटी से कम नहीं है।
- तिरुपति ट्रस्ट ने जनवरी में अपनी इनकम का ब्योरा पेश किया था। इसके मुताबिक, पिछले फाइनेंशियल ईयर में मंदिर को करीब 2678 करोड़ रुपए की कमाई हुई। इसमें हुंडी से ही 1010 करोड़ रुपए आए।
- इसमें इन्वेस्टमेंट पर मिले इंटरेस्ट और दर्शन के टिकट व अन्य सोर्स से होने वाली इनकम भी शामिल है।


Post a Comment