आतंकियों से मुठभेड़ में जान गंवाने वाले उत्‍तराखंड के जवान को मिला शहीद का दर्जा



द्वाराहाट, [जेएनएन]: 2011 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में जान गंवा बैठे डढोली निवासी कमल सिंह बजेठा को भारत सरकार ने शहीद का दर्जा दे दिया है। इस आशय का प्रमाणपत्र सेना के अधिकारियों ने एक सादे समारोह के दौरान दिया।
मालूम हो कि एसएसबी यूनिट में बारामुला में तैनात कमल सिंह बजेठा पर ड्यूटी के दौरान आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। उनके पेट और पैर में गोली लगने से शहीद हो गये थे।