नई दिल्ली। अगर मौजूदा हालात नहीं बदले तो सपा के रजत जयंती समारोह में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद ने इसके संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि अगर मलायम सिंह यादव का कुनबा एक मंच पर नहीं आया तो हम मैदान छोड़े देंगे। इतना ही नहीं समारोह के दौरान और भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टी और परिवार की रार खत्म होने पर अभी संशय है। लेकिन चुनावों के संबंध में सपा कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है।
बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद ने खुलासा करते हुए कहा है कि अगर रजत जयंती समारोह तक यादव परिवार की रार खत्म नहीं होती है तो हम चुनावी मैदान छोड़ देंगे। उनका कहना है कि जब सेना को यही नहीं पता है कि उसे किस मकसद के लिए लड़ना है और उसका लक्ष्य क्या है तो फिर चुनावों में जीत कैसे होगी। उन्होंने मायूसी जताते हुए कहा कि जब उम्मीदवार वोट मांगने के लिए क्षेत्र में जाएगा तो वह अपने वोटर को सपा के मौजूदा हालात पर क्या जबाव देगा।
वोटर तो हमसे यही पूछेगा न की जब आप लोगों की पार्टी में ही एकता नहीं है तो आप क्षेत्र का विकास क्या करोगे। इसलिए यह बड़ा जरूरी हो गया है कि जल्द से जल्द परिवार की यह लड़ाई खत्म हो, जिससे आने वाले चुनावों पर पूरी तरह से ध्यान दिया जा सके। उन्होंने दमदारी से अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो हम मैदान छोड़ देंगे। ऐसे हालातों में हम चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। अतीक अहमद का यह खुलासा एक बड़ा संकेत दे रहा है। सूत्रों की मानें तो अतीक अहमद के संपर्क में और दूसरे कई विधायक भी हैं।
समारोह पर दूसरे दलों की भी लगी निगाहें
सूत्रों की मानें तो आगामी विधानसभा चुनाव 2017 को लेकर सपा रजत जयंती समारोह के दौरान कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है। सपा किन-किन पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी इसकी भी घोषणा हो सकती है। इतना ही नहीं मौजूदा हालात पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पार्टी पदाधिकारियों और परिवार के लोगों के लिए कुछ दिशा-निर्देश भी जारी कर सकते हैं।


Post a Comment