नई दिल्ली। सलमान खान की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाले उनके बॉडीगार्ड गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा के खिलाफ डीएन नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। शेरा पर आरोप है कि उसने मारपीट की और बंदूक दिखाकर एक शख्स को धमकाया है। फिलहाल पुलिस शेरा को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ कर रही है।
पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई कि शेरा ने बंदूक दिखाकर उन्हें धमकाया है। इसके साथ ही उसने आरोप लगाया कि शेरा ने उसकी गर्दन की हड्डी तोड़ी। गौरतलब है कि पिछले 17 साल से शेरा सलमान की हिफाजत कर रहे हैं। आज के समय में शेरा सलमान के कर्मचारी भर नहीं बल्कि उनके परिवार के सदस्य की तरह हैं।
सलमान के बॉडीगार्ड बनने से पहले शेरा हॉलीवुड स्टार्स को सुरक्षा देते थे। बॉडी बिल्डिंग में जूनियर मिस्टर मुंबई और जूनियर मिस्टर महाराष्ट्र जैसे खिताब जीत चुके शेरा सलमान के साथ हर समय होते हैं। अब जब शेरा पर ये गंभीर आरोप लगे हैं तो देखना होगा की सलमान इस पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं


Post a Comment