नई दिल्ली. रिसर्च एजेंसी ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ ने नौकरी के लिए बेहतर दुनिया की 25 मल्टीनेशनल कंपनियों की लिस्ट जारी की है। इनमें से 11 का कारोबार भारत में भी है। आईटी कंपनी गूगल लगातार चौथे साल भी काम करने के लिए दुनिया की सबसे बेहतर कंपनी के तौर पर बनी हुई है। बता दें कि ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ एजेंसी मल्टीनेशनल कंपनियों में काम के तौर-तरीके और उनमें इम्प्लॉई के लिए क्या बेहतर है, इस पर रिसर्च करती है। 80% इम्प्लॉइजने कहा- खुश हैं…
- एजेंसी के सवालों पर इन 25 कंपनियों के करीब 80% इम्प्लॉइज ने कहा कि वे काम और परिवार के बीच तालमेल की वजह से खुश हैं।
- इसके लिए दुनियाभर की 6 हजार से ज्यादा मल्टीनेशनल कंपनियों के इम्प्लॉइज के बीच सर्वे किया गया।
- इन कंपनियों के करीब 91 लाख इम्प्लॉइज से कंपनी और काम के माहौल से जुड़े सवाल पूछे गए।
- सर्वे में शामिल होने के लिए कंपनियों को अप्लाई करना पड़ता है।
क्यों पसंद है कंपनी
- 95.5% इम्प्लॉइज का कहना है कि इन कंपनियों में जेंडर इनइक्वलिटी नहीं है।
- 94.8% इम्प्लॉइज का कहना है कि इन कंपनियों में वे पर्सनली सिक्योर हैं।
- 91.3% इम्प्लॉइज का कहना है कि यहां काम करने पर उन्हें फख्र महसूस होता है।
- 90.4% इम्प्लॉइज कहते हैं कि यहां दोस्ताना माहौल है।
- 89.9% इम्प्लॉइज मानते हैं कि इन कंपनियों में एज और पोस्ट के हिसाब से फर्क नहीं किया जाता।
70% ने कहा, योग्यता के हिसाब से प्रमोशन
- ट्रस्ट इंडेक्स में 70% कर्मचारियों ने कहा कि इन कंपनियों में काबिलियत के मुताबिक प्रमोशन मिलता है।
- 80% कर्मचारियों ने वर्क और लाइफ के बीच बैलेंस के लिहाज से इन्हें बेहतर जगह बताया है।
3% सब्सिडियरीज का भारत में कारोबार
- इन 25 कंपनियों में 11 भारत में भी कारोबार कर रही हैं, जो इनका 3% है।
- इनकी सबसे ज्यादा सब्सिडियरीज ब्रिटेन में, जबकि सबसे कम लक्जमबर्ग और सऊदी अरब में हैं।
लगातार बेहतर हो रही हैं कंपनियां
- रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर की मल्टीनेशनल कंपनियों में काम का माहौल लगातार बेहतर हो रहा है।
- इम्प्लॉई लगातार इन कंपनियों में भरोसा जता रहे हैं। पिछले चार साल से उनका स्कोर भी लगातार बढ़ रहा है।


Post a Comment