नोट बंदी पर बोले उद्धव ठाकरे- जनता सर्जिकल स्ट्राइक करेगी तो सरकार को भारी पड़ेगा



नई दिल्ली: नोटबंदी को लेकर अब एनडीए सरकार पर उनकी ही सहयोगी पार्टी शिवसेना ने सवाल उठाए हैं. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि मन की बात हुो गई, अब धन की बात हो गई लेकिन लेकिन आम जनता की बात कौन सुनेगा.

उद्धव ठाकरे ने सरकार से पूछा है कि इससे क्या वाकई काला धन बाहर आएगा. उन्होंने कहा, ‘सरकार ने बिना तैयारी के फैसला लिया. अगर जनता सर्जिकल स्ट्राइक करेगी तो सरकार को भारी पड़ेगा. देश की जनता को रास्ते पर लाकर पीएम जापान चले गए. उन्हें काला धन लाने स्विट्जरलैंड जाना चाहिए था.’

सरकार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा है कि जिस पाकिस्तान से ये जाली नोट आ रहे क्या उनपर कारवाई हो रही है? कोई कार्रवाई नहीं. बड़ा डंका बजाया गया था सर्जिकल स्ट्राइक का.