नोटबंदी पर सोनू निगम ने 'कागज' के जरिए दिया दिल को छू लेनेवाला संदेश,



नई दिल्ली: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने एक बार फिर दिल को छू लेने वाला गाना नहीं गाया बल्कि संदेश दिया है। दरअसल भारत सरकार के नोटबंदी के फैसले को लेकर सोनू निगम ने कुछ अलग अंदाज में अपनी बात रखी है जिसमें कागज को आधार बनाया गया है। कागज को आधार बनाकर निर्देशक मिलाप जावेरी ने शानदार ढंग से दिल छू लेने वाली बात लोगों के सामने रखी है। इसका प्रेजेंटेशन काफी बेहतर है।


सिंगर सोनू निगम की अवधारणा और मिलाप जावेरी के निर्देशन में Zhoossh निर्मित कागज वीडियो दिल छू लेने वाला है। कागज को लेकर यह बातें जिस अंदाज में सोनू ने कही है वह आपको सोचने के लिए विवश कर देगा। ब्लैक मनी और नोटबंदी की चल रही चर्चाओं के बीच कागज का यह संदेश यकीनन काबिले तारीफ है जो आपको तालियां बजाने के लिए मजबूर करेगा।