सपा के फायरब्रांड नेता और अखिलेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां के हेलीकॉप्टर में अचानक खराबी आने की खबर से सनसनी मच गई है. कहा जा रहा है कि आजम अपने चुनावी दौरे से आपस आ रहे थे लेकिन उनका हेलीकॉप्टर रास्ते में ही खराब हो गया. जिसके कारण वो बाल बाल बच गए. क्योंकि तकनीकी खराबी की जानकारी मिलते ही पायलट हेलीकाप्टर को बाराबंकी के एक गांव के पास
आलू के खेत में उतार दिया.
सूत्रों की माने तो आजम शुक्रवार को बहराइच और अंबेडकरनगर में एक चुनावी सभा को संबोधित करने गये थे. वहीं से लौटने के दौरान उनके साथ यह समस्या उत्पन्न हो गई. पुलिस सूत्रों का कहना है कि आजम अपने लखनऊ स्थित आवास पर लौट रहे थे.
तभी बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र में उनका हेलीकाप्टर खराब हो गया.
हालांकि इसके हादसे में आजम सहीत हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बच गए. इसके बाद आजम को सड़क मार्ग से लखनऊ पहुंचाया गया. इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि आजम का हेलीकॉप्टर जैसे ही आलू के खेत में उतरा कि पास के गांव में हडकंप मच गई और लोगों की भीड़ वहां जम गई. जबकि मौके पर पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन के कई अधिकारियों को भी पहुंचना पड़ा.

Post a Comment