रात का समय हनुमान उपासना और हनुमान जी के उपायों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। रात को अगर ये उपाय किए जाएं तो हनुमान ही बहुत प्रसन्न होते हैं जिससे रोजगार में सफलता मिलने के साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। वहीं जिन पुरूषों का विवाह नहीं हुआ है उन्हें ये उपाय अवश्य करने चाहिए।
रात के समय करें ये काम :-
सोने से पहले हनुमान जी के 12 नामों का जाप करें। इससे रोजगार की अश्यक प्राप्ति होगी।
दिन के छठे प्रहर में अर्थात रात को 9 बजे के बाद हनुमान मंदिर में चमेली के तेल के तीन दीपक जलाएं इससे पराक्रम में वृद्धि होगी।
रात में हनुमान जी पर 11 लड्डू चढ़ाकर गरीबों में बांटने से आर्थिक संकट दूर होते हैं।
दिन के छठे प्रहर में हनुमान मंदिर में उत्तर मुखी बैठकर इस चौपाई का जाप करने से शिक्षा में सफलता प्राप्त होती है।
बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरों पवन कुमार।
बल बुद्धि विद्धा देहू मोहि हरहू कलेष विकार।।
पान के पत्ते पर लाल चंदन से सीयाराम लिखकर हनुमानजी पर अर्पित करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।


Post a Comment