उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर विधानसभा चुनाव में पहले चरण में आज 38 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. वोट डालने के लिए लोग पोलिंग बूथ पर पहुंच चुके हैं. बाकी 22 सीटों पर मतदान 8 मार्च को होगा
.-वोट डालने के बाद इरोम शर्मिला ने कहा कि वो राजनीति की दिशा बदल देगीं. चुनाव में धन बल का उपयोग करने के लिए उन्होंने बीजेपी पर हमला किया. उन्होंने कहा कि वो मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के खिलाफ जीतेंगी.
.-वोट डालने के बाद इरोम शर्मिला ने कहा कि वो राजनीति की दिशा बदल देगीं. चुनाव में धन बल का उपयोग करने के लिए उन्होंने बीजेपी पर हमला किया. उन्होंने कहा कि वो मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के खिलाफ जीतेंगी.
-11 बजे तक 43 फीसदी वोटिंग
-इरोम शर्मिला ने डाला वोट
-पहले घंटे में 10 फीसदी वोटिंग
मणिपुर में कुल 1,643 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. इस चरण में कुल 168 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 19,02,562 मतदाता करेंगे. इस मतदाताओं में 9,28,562 पुरुष और 9,73,989 महिलाएं हैं, जबकि नए मतदाताओं की संख्या 45,642 है.
कुल 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव की दौड़ में शामिल सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना चुनाव प्रचार मुख्यत: यूनाइटेड नगा काउंसिल द्वारा लागू आर्थिक नाकेबंदी और इसे तोड़ने में राज्य सरकार की नाकामी पर फोकस किया है. कथित विकास की कमी, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, कोषों का दुरुपयोग और राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को भी राजनीतिक पार्टियों ने उठाया है.
इस बार मैदान में इरोम शर्मिला
बहरहाल, पिछले साल अपना अनशन तोड़ पीपल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस अलायंस नामक पार्टी का गठन करने वाली मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला चानू पर सभी की निगाहें हैं. अफ्सपा हटाने की मांग को लेकर इरोम शर्मिला 16 साल से अनशन पर थीं और अब वह चुनाव लड़ रही हैं.


Post a Comment