नई दिल्ली 30 जुलाई 2017: दिल्ली में स्थित तालकटोरा स्टेडियम मिनी कोरिया के रूप में नजर आया। मौका था के - पॉप कॉन्टेस्ट 2017 प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का। जिसमे प्रसिद्ध कोरियाई बॉय बैण्ड ' लुकैनटे' ने अपनें शानदार पर्फॉर्मन्सेस से सारे दर्शकों का मन मोह लिया।
अप्रैल से चल रही इस प्रतियोगिता में पिछले साल के मुक़ाबले इस साल दुगने प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस साल पूरे भारत के 11 शहरों में से 424 टीमों में से 824 प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया। जिसमे से दिल्ली ग्रैंड फिनाले में चयनित 24 टीम को परफॉर्म करने का मौका मिला।
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र भारत के निदेशक किम कुम प्योंग ने कहा की पिछले साल के मुताबिक इस साल प्रतियोगिता में के-पॉप प्रेमी ज्यादा नज़र आए, अब कोरियाई संस्कृति भारतीयों से अनजाना नहीं रहा । भारतीय युवाओं ने दिल्ली ग्रैंड फिनाले में बखूबी अपना हुनर दिखाया, आशा करता हूँ की वह साउथ कोरिया के-पॉप वर्ल्ड फेस्टिवल 2017 में भी भारत का नाम रोशन करेंगे।
जहाँ एक वक्त सभी के शानदार पर्फॉर्मन्सेस देखते हुए विजेता चुनना मुश्किल था, वही सिंगिंग केटेगरी में स्टॉकटो टीम - दिल्ली से विजेता रही दूसरी और डांस केटेगरी में इम्मोर्टल्स आर्मी - मिजोरम टीम ने बाजी मार ली। दोनों ही केटेगरी की टीमों को भारत को प्रदर्शित करते हुए दक्षिण कोरिया के -पॉप वर्ल्ड फेस्टिवल 2017 प्रतियोगिता के लिए परफॉर्म करने का मौका मिलेगा ।

Post a Comment