महाकुंभ में शाही स्नान के बाद आखिर क्यूं भड़क गई ये अभिनेत्री!


महाकुंभ का आकर्षण न सिर्फ देश में, बल्कि विदेशों तक भी फैला है। इस पावन पर्व पर विशेष शाही स्नान के दिन न सिर्फ देश-विदेश के श्रद्धालु बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार भी डुबकी लगाने पहुंचे। इनमें से कुछ बॉलीवुड से तो कुछ क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों से जुड़े कलाकार थे।
हाल ही में भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री गुंजन पंत ने भी शाही स्नान का लुत्फ उठाया। वह अपने परिवार वालों के साथ इलाहाबाद पहुंची और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर शाही स्नान किया। 12 साल पर लगने वाले इस कुंभ में शाही स्नान करने के लिए गुंजन पंत ने निर्माणाधीन फिल्म भईल तोहरा से प्यार I LOVE YOU के गीतों की शूटिंग समाप्त करने के तुरंत बाद इलाहाबाद के लिए रवाना हो गईं।
गुंजन ने बताया कि उन्हें महाकुंभ मेला का वातावरण बहुत अच्छा लगा, मन को शांति मिली। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा ख़ुशी तब हुई जब झूलेवाला बाबा ने बुलाकर आशीर्वाद दिया और खूब अच्छी-अच्छी बातें बताईं।
महाकुंभ मेला प्रबंधन में कुव्यवस्था देखकर गुंजन भड़क गईं और नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें बहुत दुःख हुआ कि प्रशासन ने कोशिश तो की है, मगर सुचारु ढंग से व्यवस्था नही हो पाई। महाकुंभ में हुई दुर्घटना पर उन्होंने गहरा शोक व्यक्त किया और भगवान से प्रार्थना की कि भविष्य में फिर दोबारा ऐसी कोई घटना घटित न हो।
बता दें कि गुंजन पंत भोजपुरी फिल्मों के साथ टीवी सीरियल्स की जानी पहचानी अदाकारा हैं। यूपी और बिहार में उनके काफी फैन्स हैं। भोजपुरी में उनकी आने वाली फिल्में- लक्ष्मण रेखा,  कोठा, यादव पान भंडार, भईल तोहरा से प्यार- आई लव यू, जान मारे ओढनिया तोहार तथा राम लखन इत्यादि है।