जय मां मइहर वाली फिल्म से धमाल मचाने को फिर से रेडी हैं दबंग निर्देशक


जय मां मइहर वाली का फस्र्ट लुक पिछले दिनों निर्देशक विनोद तिवारी ने मुंबई में जारी किया और बताया कि यह फिल्म पूरी तरह पारिवारिक एक्शन एवं फैमली ड्रामे से भरपूर मनोरंजक फिल्म है। इस फिल्म में कुल आठ गानें हैं जिसका संगीत कल्यान सेन ने तैयार किया है। यह फिल्म शीघ्र ही प्रदर्शित की जाएगी फिल्हाल इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य मुंबई में की जा रही है। इस फिल्म में पहली बार रिंकू घोष एवं छतीसगढ़ी सुपर स्टार प्रकाश अवस्थी एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आयेंगें। निर्देशक विनोद तिवारी ने बताया कि मेरी पहली भोजपुरी फिल्म आज के दबंग दमाद’ थी जिसका परिणाम काफी अच्छा था। यह मेरी दूसरी फिल्म है, जिसकी पूरी शूटिंग मध्य प्रदेश में की गई है। इस फिल्म का निर्माण मध्यप्रदेश फिल्म्स एवं टी वी इन्स्टीट्यूट ने किया है।
 
 
निर्माता विनोद तिवारी, स्नेह, निर्देशक विनोद तिवारी, लेखक केशव राठौर, गीत पं. किरण मिश्र, संगीत कल्याण सेन, कीर्ती, छायांकन मनोज कु. झाला, नृत्य पप्पू खन्ना, निशांत, फाईट सींह इज किंग, एडिटर प्रकाश झा एवं पी आर ओ संजय भूषण पटियाला हैं। मुख्य कलाकार रिंकू घोष, प्रकाश अवस्थी, मनोज टाइगर, गोपाल राय, राजा कारसे, जे. निलम एवं गायत्री केशरवानी हैं।