धमाका करने को बेताब हैं 'रखवाला' बने बिग बॉस फेम निरहुआ!

भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक असलम शेख की होम प्रोडक्शन ‘‘रखवाला’’ का प्रदर्शन 15 फरवरी से सम्पुर्ण भारत में किया जा रहा है। असलम शेख प्रोडक्शन्स इन एसोसिएशन विथ सीपीआई मूवीज- सुजीत तिवारी प्रस्तुत निर्माता इश्तियाक शेख ‘बंटी’ व रीतू शर्मा की इस फिल्म में सुपरस्टार निरहुआ पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। फिल्म में उनकी नायिका हैं रिंकू घोष।
 
 
फिल्म में एक्शन, इमोशन, ड्रामा के साथ मधुर गीत संगीत भी सुनने को मिलेगा। इस फिल्म में अवधेश मिश्रा, संजय पाण्डेय, ब्रिजेश त्रिपाठी, माया यादव, संतोष श्रीवास्तव, उल्हास व मनोज भावुक की प्रमुख भूमिकाएँ हैं। फिल्म के निर्देशक असलम शेख के अनुसार ‘‘रखवाला’’ के माध्यम से वर्तमान सिस्टम की खामियों को उजागर किया गया और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया गया है। ‘‘रखवाला’’ असलम शेख का ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। सुपरस्टार निरहुआ इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं और कहते हैं की ‘‘रखवाला’’ में मेरा अलग अंदाज नजर आएगा। इस फिल्म को देखकर हर व्यक्ति देश का रखवाला बन जाएगा।
 
फिल्म में शानदार एक्शन स्टंट्स देखने को मिलेगा। फिल्म की शुटिंग जौनपुर व मुंबई के विभिन्न लोकेशनों पर की गई हैं। फिल्म के गीत लिखे है, विनय बिहारी व प्यारेलाल यादव ने वहीं संगीत दिया है, धनंजय मिश्रा ने। फिल्म के सह निर्माता विक्की ककड़, बिल्किस शेख, कार्यकारी निर्माता अशोक कक्कड़ है। फिल्म के गाने ‘सईया लईका नीहन सुत जाता कोरा में’ अभी से ही लोकप्रिय हो चुका है।