कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बनेंगे नेता, कानपुर से लड़ेंगे इलेक्शन

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जल्द ही टेलीविजन की जगह चुनावी रैलियों के मंच से भाषण देते नजर आएंगे। जी हां, अगर खबरों पर यकीन किया जाए तो राजू श्रीवास्तव जल्द ही अपने करियर को राजनीति की ओर मोड़ने वाले हैं। 
 
राजू 2014 लोकसभा चुनावों में कानपुर से चुनाव लड़ेंगें। उन्हें समाजवादी पार्टी की तरफ से टिकट भी मिल चुका है। राजू श्रीप्रकाश जयसवाल के खिलाफ चुनावों में खड़े होंगे।
 
देखना यह है कि एक सक्सेसफुल कॉमेडियन के तौर पर मशहूर राजू की लोकप्रियता चुनावों में रंग ला पाएगी या नहीं!