बॉलिवुड
स्टार अक्षय कुमार का कहना है कि उनकी ऐक्ट्रेस पत्नी ट्विंकल को डिप्लोमैटिक होना
नहीं आता और वह बेझिझक होकर सच बोलती हैं। 46 साल के अक्षय कुमार करण जौहर के पॉप्युलर
चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहली बार पहुंचे और ढेर सारी मस्ती के अलावा की खास गॉसिप।
अक्षय ने बताया कि उनकी पत्नी की फिल्म 'मेला' उनकी लाइफ में टर्निंग पॉइंट साबित हुई।
इस फिल्म में ट्विंकल के साथ आमिर खान और उनके भाई फैजल खान भी थे।
अक्षय
बोले, 'वह (ट्विंकल) 'मेला' के लिए बहुत ही कॉन्फिडेंट थीं। उन्होंने कहा था कि अगर
यह फिल्म नहीं चली, तो वह शादी कर लेंगी। किस्मत से मेरे लिए, 'मेला' फ्लॉप हो गई और
हमने शादी कर ली।'
ट्विंकल
के शो में न आने पर करण मजाकिया अंदाज में बोले, 'वह चुप रह नहीं सकतीं और कुछ भी बोल
देतीं और फिर बाद में उसके लिए पछतातीं।'
इस पर
अक्षय ने रिप्लाई किया, 'मैं उन्हें डिप्लोमैटिक होने के लिए कहता हूं, पर उनके लिए
जो सफेद है, वो सफेद है, जो काला है, वो काला है। उनके दिमाग में कोई फिल्टर नहीं।
जो वह सोचती हैं, वही वह बोलती हैं।'
अक्षय
ने सुपरस्टार्स राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल से साल 2001 में शादी
की थी। उनका एक बेटा (आरव) है और एक बेटी (नितारा) है।


Post a Comment