सोहा अली खान बेशक इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा
नहीं कर पा रही हैं, लेकिन उनकी कोशिश है कि वह अपनी ऐक्टिंग को और अच्छा बनाएं। सोहा
को टीवी से भी ऐतराज नहीं है। उनका कहना है कि अगर उन्हें कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिलती
है, तो वह टीवी पर जरूर काम करेंगी। इससे पहले भी सोहा टीवी पर दो शोज होस्ट कर चुकी
हैं। 'खेलो जीतो जियो' और 'वॉट नॉट टु वेयर'।
सोहा कहती हैं, 'टीवी पर कोई फिक्शनल कैरक्टर प्ले करना
काफी मजेदार होगा। इन दिनों भी टीवी पर बहुत से अच्छे शोज चल रहे हैं।' जब उनसे उनके
बॉयफ्रेंड कुणाल खेमू के बारे में बात हुई, तो उन्होंने कहा कि अभी उनका शादी का कोई
प्लान नहीं है और न ही उनकी शादी के बारे में कोई बातचीत हुई है। लेकिन हां, वे दोनों
साथ में खुश हैं।
कुणाल के साथ ने उन्हें क्या खास दिया? इस बारे में
वह कहती हैं कि अब वह पहले से ज्यादा कूल हो गई हैं। कुणाल के साथ उनकी जिंदगी काफी
बदल गई है। अब वह हर चीज को सिस्टमेटिक तरीके से कर रही हैं। लेकिन हां, कुणाल हॉट
टैंपर्ड हैं, तो उन्हें उनके साथ बैलेंस बनाने की जरूरत पड़ती है। तो कुल मिलाकर कुणाल
और सोहा की केमिस्ट्री अच्छी चल रही है!


Post a Comment