सीरियल 'कबूल है' की
चुलबुली और शोख जोया जल्दी ही अपने असद को कबूल है कहने वाली हैं। प्यार करने वालों
के लिए बेहद पाक दिन वैलंटाइंस डे पर जोया और असद का शाही निकाह प्यार की नगरी आगरा
में प्यार की निशानी ताजमहल के सामने होने वाला है। लेकिन टीवी पर जोया को जीने वालीं
ऐक्ट्रेस सुरभि ज्योति रियल लाइफ में रील लाइफ के एकदम उलट सिंपल शादी करना चाहती हैं।
बकौल सुरभि, 'रियल लाइफ में मैं सिंपल कोर्ट मैरेज करना पसंद करूंगी।'
सुरभि कहती हैं, 'रात
में शादियां होती हैं, इतनी लाइट और खाना बर्बाद होता है। मैं खुद पंजाबी फैमिली से
हूं और वहां भी काफी तड़क-भड़क वाली शादी होती है, लेकिन मैं तो बहुत ही सिंपल तरह
से शादी करूंगी।'
हालांकि जोया के निकाह
को लेकर सुरभि काफी एक्साइटेड हैं। वह बताती हैं कि आखिरकार 14 फरवरी को जोया और असद
का निकाह होने वाला है। वह भी आगरा में प्यार की निशानी ताज के सामने।


Post a Comment