मोदी मथुरा से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

कृष्ण जन्माष्टमी के बाद बीजेपी मथुरा-वृंदावन से आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाने की तैयारी कर रही है। इसकी जिम्मेदारी डॉ. मुरली मनोहर जोशी को सौंपी गई है। भगवान कृष्ण की जन्मभूमि में नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और कल्याण सिंह संयुक्त रूप से बिगुल फूंककर देशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने एक होने का संदेश देंगे।
​राष्ट्रीय चुनाव अभियान समिति के संयोजक नरेंद्र मोदी का
 इस कार्यक्रम में आना यही बता रहा है कि बीजेपी उन्हें मथुरा में लांच करेगी। राजनाथ सिंह ने ही मोदी को मथुरा में आने का न्यौता दिया था। कल्याण सिंह भी मथुरा आएंगे। बीजेपी के सीनियर लीडर ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बीजेपी में सब सामान्य है और मोदी का यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ना तय है।
आडवाणी की 1990 सोमनाथ से अयोध्या रथ यात्रा के कर्ताधर्ता मोदी को कल्याण ने नेता मानकर यह संकेत भी दिया है कि वेस्टर्न यूपी में मोदी के अगुवाई में बीजेपी चुनाव जीत सकती है। सिर्फ पुरानी बातों को भूलकर कार्यकर्ताओं में उत्साह होना चाहिए। वृंदावन में बीजेपी राज्य कार्यसमिति की बैठक जन्माष्टमी के बाद होगी।