'वेलेंटाइन डे' एक साथ नहीं मना पाएंगे अनुष्का-विराट


अभिनेत्री अनुष्का शर्मा न्यूजीलैंड में क्रिकेटर विराट कोहली से इश्क लड़ाकर भारत लौट आईं हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। अनुष्का और विराट के लिए दिक्कत ये है कि ये दोनों एक साथ वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगे।

14 फरवरी से पहले अनुष्का भारत लौट आईं हैं और 14 से 18 फरवरी तक विराट न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच खेलेंगे। तो जाहिर है दोनों इस खास दिन पर एक दूसरे के साथ नहीं होंगे। लेकिन अनुष्का को इसका ज्यादा गम नहीं हैं क्योंकि वे हाल ही में विराट के साथ न्यूजीलैंड में खूब सारा वक्त बिताकर आईं हैं।