बॉलीवुड की सशक्त अभिनेत्री काजोल से शादी करने वाले अभिनेता अजय देवगन ने कहा है कि शादी को सफल बनाने का कोई फार्मूला नहीं होता है। दोनों की शादी हुए 15 साल हो गए हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। रील लाइफ की ये हिट जोड़ी रियल लाइफ में भी काफी दमदार है।

बकौल अजय, 'मुझे लगता है कि इंसान को खुद भी खुश रहना चाहिए और अपने साथी को भी खुश रखना चाहिए। आपको अपने साथी के लिए कमिटेड होना होगा।' वह नहीं मानते कि बॉलीवुड में शादी होना मुश्किल है। अजय ने कहा, सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि सभी इंडस्ट्रीज में ऐसा होता है। अजय जल्द ही प्रभु देवा की फिल्म 'एक्शन जैक्सन' और रोहित शेंट्टी की 'सिंघम-2' में नजर आएंगे।