बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका सहरावत ने अंतत: हिमाचली युवा विजय सिंह को लाल गुलाब देकर अपने दिल की बात बता ही दी। धर्मशाला के इस युवा ने एक निजी चैनल के रियल्टी शो ‘द बैचलरेट इंडिया, मेरे खयालों की मल्लिका’ में अपना झंडा गाड़ दिया है।
मुंबई में शुक्रवार को हुए ‘ग्रैंड फिनाले’ में विजय ने प्रतिद्वंद्वी करण सग्गू को पछाड़ कर मल्लिका को अपना बना लिया। शुक्रवार को मुबंई के होटल ताज में हुए ग्रैंड फिनाले में मल्लिका ने विजय को लाल गुलाब देकर अपना दिल विजय के हवाले कर दिया।
इस अवसर पर मल्लिका ने कहा कि अभी तक उन्होंने विजय को कैमरे के आगे ही पहचाना है। बेटे को लाल गुलाब मिलने की खुशी में माता-पिता भी फूले नहीं समा रहे थे।


Post a Comment