बोल्ड सीन से नहीं डरती करीना कपूर

खबर थी कि अभिनेत्री करीना कपूर ने अंतरंग दृश्यों के कारण फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया की फिल्म ‘बेगम समरु’ करने से इनकार कर दिया था। अब अभिनेत्री ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि मेरे लिए फिल्म का बोल्ड होना या नहीं होना मायने नहीं रखता।
करीना ने कहा, ‘मैं ऐसी कोई फिल्म नहीं कर सकती, जिसकी कहानी मुझे पसंद न आए। शादी के कारण मुझ पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है। इस तरह की बातें महज अफवाह हैं।’
बेगम समरु मेरठ के नजदीक सरधना की थीं। धूलिया की फिल्म समरु के सशक्त राजनीतिक हस्ती बनकर उभरने की कहानी है। करीना इस दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ के प्रचार में व्यस्त हैं। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होने वाली है।