'चक दे इंडिया' की एक्ट्रेस विद्या
मालवदे को टीवी शो 'दीया और बाती हम' में मानिनि मिश्रा से बदल दिया गया है। विद्या
का ऑडीशन इस शो के आइपीएस ऑफिसर के रोल के लिए हुआ था लेकिन निर्माताओं को लगा कि इस
रोल के लिए वे थोड़ी नरम दिखेंगी। इस वजह से उन्होंने मानिनि को चुन लिया।
जब विद्या से इस बारे में पूछा
गया तो उनका कहना था। उन्हें सीरियल के लिए तीन महीने की तारीखें एक साथ चाहिए थीं।
मैंने कुछ तारीखें पहले ही किसी और प्रोडक्शन हाउस को दे रखी थीं इसलिए मैं यह रोल
नहीं कर पाई।
निर्माता सुमित मित्तल कहते हैं
हमने उसे चुना जो इस रोल में अच्छा लगता। टीवी शो 'दीया और बाती हम' एक महिला की कहानी
है जो पुलिस अधिकारी बनने का सपना रखती है।


Post a Comment