'द हंगर गेम्स' फिल्म का निर्माण
करने वाली कंपनी 'हंगर गेम्स : मॉकिंगजय पार्ट 2' के एक बड़े सीन के लिए फिलिप सेमूर
हॉफमैन को डिजिटली रिक्रिएट करने की योजना बना रही है। उनकी गत रविवार को मौत हो गई
है।
एक अमेरिकी पत्रिका ने अपनी रिपोर्ट
में बताया कि फिल्म में हॉफमैन के स्थान पर दूसरे कलाकार को लेने या नई पटकथा लिखने
के बजाय स्टूडियो सीजीआइ (कम्प्यूटर जेनरेटेड इमेजरी) तकनीक का इस्तेमाल करेगा। 'हंगर
गेम्स : मॉकिंगजय पार्ट 2' फिल्म में हॉफमैन की एक सप्ताह की शूटिंग अभी बची हुई है।
गौरतलब है कि ऑस्कर विजेता हॉफमैन
गत रविवार को न्यूयॉर्क स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। उनके बाजू में एक सुई फंसी
हुई पाई गई थी। आशंका जताई जा रही है कि ड्रग के ओवरडोज से उनकी मौत हुई थी। इस बीच
हॉफमैन के निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें उनके पारिवारिक सदस्य, करीबी और
कुछ सेलिब्रेटी शामिल हुए। फ्रेंक ई कैंपबेल शोक भवन में आयोजित शोक सभा में उनकी पत्नी
मिमी ओ डॉनेल अपने तीन बच्चों के साथ पहुंची थीं। इस दौरान उनकी मां मर्लिन ओ कार्नर
भी मौजूद थीं।


Post a Comment