अरशद वारसी
और निर्देशक
सुभाष कपूर
की कॉमेडी
फिल्म 'जॉली
एलएलबी' ने
दर्शकों का
खूब मनोरंजन
किया था।
ये जोड़ी
एक बार
फिर से
फिल्म 'गुड्डू
रंगीला' से
दर्शकों का
दिल जीतने
आ रही
है। इस
फिल्म की
शूटिंग इसी
साल शुरू
हो रही
है। अगले
साल तक
यह फिल्म
रिलीज हो
जाएगी।
सूत्रों ने
बताया कि
अरशद इस
फिल्म में
रंगीला का
रोल निभाएंगे
और अमित
साध गुड्डू
बनेंगे, जबकि
अदिति राव
हैदरी बेबी
का रोल
निभाएंगी। सुभाष कपूर ने दावा
किया, 'ये
फिल्म दर्शकों
को खूब
पसंद आएगी।
ये फिल्म
सबके चेहरे
पर हंसी
लौटा देगी।'
फिल्म उत्तर
भारत में
शूट होगी।
फिल्म की
निर्माता संगीता
अहीर हैं।
संगीता ने
एक इंटरव्यू
में बताया
कि वे
बहुत खुश
हैं कि
जॉली एलएलबी
की सुपरहिट
जोड़ी के
साथ वे
काम कर
रही हैं।
ये फिल्म
फॉक्स स्टूडियो
के बैनर
तले बन
रही है।
संगीता ने
दावा किया
है कि
फिल्म के
दोनों किरदार
से दर्शकों
को प्यार
हो जाएगा।


Post a Comment