अगर कुछ
मजेदार पेश
करना है,
तो तड़के
की जरूरत
तो पड़ती
है। अब
बात चाहे
आपके मूड
की हो
या फिर
टीवी शोज
की। बेशक
एक दिन
आप बिना
तड़के की
दाल खा
सकते हैं।
आपकी हेल्थ
को फायदा
ही होगा
लेकिन टीवी
सीरियल्स की
हेल्थ तो
ठीक होने
की बजाय
बिगड़ जाती
है। अब
यहां तो
सवाल टीआरपी
का जो
ठहरा। पिछले
हफ्ते हर
शो अपने
एपिसोड में
एक अलग
ही तड़के
के साथ
नजर आया।
अब कहीं
बॉलिवुड का
स्टाइल कॉपी
किया गया,
तो कहीं
नई एंट्री
के जरिए
लोगों के
सामने कुछ
अलग परोसा
गया।
शुरुआत करते
हैं टीवी
की हॉट
ऐक्ट्रेस अंकिता
लोखंडे से।
वैसे, तो
'पवित्र रिश्ता'
में वह
साड़ी या
सूट में
बड़ी ही
सिंपल नजर
आती हैं
लेकिन इस
मौके पर
तो वह
बॉलिवुड हीरोइनों
जैसी हॉट
दिख रही
थीं। उन्होंने
अपने 'धूम3'
लुक में
जलवा खूब
बिखेरा। दरअसल,
वह 'डोली
अरमानों की'
में उर्मी
और सम्राट
की शादी
में जो
पहुंची थी।
ऐसे में
जब उन्हें
डांस परफॉर्मेंस
करना था
तो उन्होंने
वैसा ही
डांस और
लुक रखा
जैसे 'धूम
3' में कैट
का है।
ब्लैक ड्रेस
में वह
काफी हॉट
दिखीं।
वहीं, जोधा
अकबर में
इन दिनों
जोधा तो
कम छाई
हैं लेकिन
बेनजीर का
जलवा जबर्दस्त
है। महल
का हर
शख्स उसकी
कातिल निगाहों
का दीवाना
हो रहा
है। बेनजीर
के आने
से शो
में जैसे
नया करंट
आ गया
है। लेकिन
उससे बढ़कर
बात यह
है कि
वह सच
में जहर
उगलती है।
जब कोई
उसका दीवाना
होने की
कोशिश करता
है, तो
वह उसे
अपने आगोश
में लेकर
जहर पिलाने
में मिनट
भी नहीं
लगाती। लेकिन
बेनजीर उगल
लो जितना
जहर उगलना
है।
'ये हैं
मोहब्बतें' में भी ऐसा सीन
देखने को
मिला जिसकी
कल्पना भी
नहीं की
गई थी।
इशिता ने
रमन कुमार
को ऐसी
डांट लगाई
कि सब
देखते ही
रह गए।
और वह
भी तब
जब उनकी
एक टीवी
चैनल पर
इंटरव्यू चल
रहा था।
इशिता ने
बीच में
ही स्टूडियो
में जाकर
उन्हें खूब
खरी खोटी
सुनाई। रमन
आपको पहले
सोचना चाहिए
था कि
जब इशिता
को गुस्सा
आएगा तब
क्या, होगा
बड़ा सुनाते
थे न
उसे रास्ते
में रोककर।
'बानी...' में
भी एक
नया ट्विस्ट
नजर आया।
सोहम की
पत्नी रज्जी
उसे छोड़कर
अपने ऐसे
ससुर के
घर रहने
चली गई,
जिसने उसकी
सास रानो
को बहुत
परेशान किया
था। यहां
तक कि
विदेश से
लौटने पर
उसने रानो
को अपनी
पत्नी के
रूप में
पहचानने से
इंकार कर
दिया। रज्जी
बेटा जरा
संभल जा,
तेरा यह
ससुर अभी
कोई चाल
चल रहा
है, जो
तुझे समझ
नहीं आ
रही। आखिर
घर के
चिराग यानी
अपने बेटे
के जरिए
ही तो
उसे प्रॉपर्टी
में मिलेगी।
प्रॉपर्टी मिली और फिर सौतेली
सास तेरा
क्या हाल
बनाएगी, तू
खुद ही
देखना।


Post a Comment