इन दिनों
अनेक बॉलिवुड
हस्तियां छोटे
परदे पर
कदम रख
रही हैं।
खासतौर से
किसी रिऐलिटी
शो में
जज की
भूमिका निभा
रहे हैं
हमारे ये
सिलेब्स। लेकिन
ऐक्टर-फिल्ममेकर
जॉन अब्राहम
इससे दूर
ही रहना
चाहते हैं।
जॉन ने
कहा, 'मैं
स्कूलों और
कॉलेजों के
कार्यक्रमों में जज बनना पसंद
करूंगा, लेकिन
अभी टेलिविजन
पर किसी
शो में
जज बनने
के लिए
तैयार नहीं
हूं।' फिल्ममेकर
करण जौहर,
मलाइका अरोड़ा
खान और
किरन खेर
इन दिनों
'इंडियाज गॉट
टैलंट' में
जज हैं।
वहीं, शिल्पा
शेट्टी डांस
रियलिटी शो
'नच बलिए'
की जज
रह चुकी
हैं।
बता दें
कि इन
दिनों जॉन
फिल्म 'वेलकम
बैक' की
शूटिंग कर
रहे हैं,
जबकि उनके
प्रॉडक्शन के बैनर तले बन
रही फिल्म
'1911' की शूटिंग अक्टूबर में शुरू
होने वाली
है। यह
फिल्म फुटबॉल
गेम पर
आधारित है।
जॉन इससे
पहले एक
फिल्म 'गोल'
में भी
काम कर
चुके हैं
और वह
फिल्म भी
फुटबॉल पर
ही आधारित
थी।


Post a Comment