अभिनेता इमरान
हाशमी ने
अभिनेत्री कंगना रनौत को इस
साल नए
साल पर
खूब सारे
संदेश भेजे
हैं। वैसे
तो दोनों
ज्यादा करीब
नहीं हैं,
लेकिन अब
लग रहा
है कि
में
दोस्ती गहरी
होती जा
रही है।
साल 2006 में
इमरान हाशमी
और कंगना
रनौत ने
फिल्म 'गैंगस्टर'
में साथ
काम किया
था, लेकिन
उसके बाद
से दोनों
संपर्क में
नहीं थे।
दोनों कंगना की
आने वाली
फिल्म 'क्वीन'
के प्रोमो
देखकर इमरान
जबरदस्त प्रभावित
हुए और
तारीफ करने
में जरा
भी नहीं
हिचकिचाए। इसलिए उन्होंने कंगना को
खूब सारे
संदेश भेजे।
सूत्रों ने
बताया कि
संदेश में
कंगना की
तारीफ की
गई है।
उन्होंने इस
फिल्म में
गांव की
एक लड़की
का रोल
निभाया है।
इमरान ने
कंगना को
एसएमएस किया
कि उन्हें
फिल्म के
प्रोमो खूब
पसंद आए
हैं और
वे इस
फिल्म में
उनका रोल
देखने के
लिए बेताब
हैं।
कंगना के
प्रवक्ता ने
बताया कि
कंगना भी
इमरान की
तारीफ से
खुश हुईं
और उन्होंने
इन खुशनुमा
शब्दों के
लिए शुक्रिया
भी कहा।


Post a Comment