तो सलमान की हीरोइन बनेंगी दीपिका पादुकोण?

सलमान खान अभिनीत सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण से संपर्क किया गया है। सूत्रों ने बताया कि सूरज बड़जात्या दीपिका पादुकोण से पार्टी में मिले। बातें चल रही थीं और अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है। इस फिल्म में कई एक्ट्रेस रुचि ले रही हैं और इस दौरान वे अभी एक और एक्ट्रेस से मीटिंग कर रहे हैं।

सलमान खान सूरज बड़जात्या के साथ 14 साल बाद काम कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार हम साथ साथ हैं में काम किया था। इस फिल्म के लिए अन्य कई एक्ट्रेस के नाम भी सामने रहे हैं जिसमें करीना कपूर खान, कैटरीना कैफ, इलियाना डिक्रूज, अनुष्का शर्मा, परिणीति चोपड़ा, नरगिस फाखरी शामिल हैं। फिल्म का टाइटल इस साल जून तक फाइनल होने की संभावना है। फिल्म की शूटिंग मुंबई, गुजरात और राजस्थान में किए जाने की खबर है।