लहजे का लिहाज कर रही हैं परिणीति चोपड़ा

हबीब फैजल की आने वाली फिल्म 'दावत--इश्क' में परिणीति चोपड़ा एक हैदराबादी किरदार निभाने जा रही हैं। इस किरदार के लिए उनका दक्खिनी उच्चारण एकदम सही हो इसलिए इलाही हेपतूला (जो नागेश कुकुनूर के साथ मिलकर फिल्में बना रही हैं)
सूत्रों ने बताया कि हबीब ने इलाही को फिल्म के डायलॉग को दक्खिनी भाषा में अनुवाद करने को कहा है और परिणीति को भी सही उच्चारण सिखाने की गुजारिश की है। इलाही के लिए यह काम मोनो एक्ट करने जैसा है, उन्हें पूरी फिल्म को दक्खिनी में डब करना होगा, जिसे सुनकर एक्टर सही लहजे में अपनी आवाज में डायलॉग डब करने पड़ेंगे। इस फिल्म में परिणीति के पिता का रोल कर रहे अनुपम खेर की भी इलाही ने सही उच्चारण के मामले में मदद की है।
बहरहाल, यही काम हबीब फैजल को भी करना पड़ रहा है और उन्होंने आदित्य रॉय कपूर की भी मदद की है। दावत--इश्क एक हैदराबादी लड़की और लखनऊ के लड़के की कहानी है। किरदार असली महसूस हों इसलिए हबीब फैजल उनके इलाकों की बोली पर मेहनत कर रहे हैं।