विदेश में 15 फरवरी
को होने
वाले टेंपटेशन्स
टेर में
श्रीलंकाई सुंदरी जैकलीन फर्नाडडिज परफॉर्म
नहीं कर
पाएंगी। उनकी
जगह अभिनेत्री
बिपाशा बसु
कार्यक्रम में रंग जमाएंगी। खबर
है कि
जैकलीन की
फिल्म किक
की शूटिंग
डेट टूर
की तारीखों
से क्लैश
कर रही
है। इसलिए
जैकलीन ने
टूर में
जाना रद्द
कर दिया
है।
सूत्रों ने बताया
कि टूर
की तारीख
साजिद नाडियाडवाला
की फिल्म
किक की
शूटिंग डेट
के साथ
क्लैश हो
रही हैं।
इस फिल्म
में जैकलीन
सलमान के
साथ नजर
आएंगी। जैकलीन
ने पिछले
साल ही
फिल्म शूटिंग
की डेट
तय कर
ली थी।
इसकी वजह
से वे
इस टूर
में शामिल
नहीं हो
पा रही
हैं। खबर
है कि
उनकी जगह
बिपाशा बसु
स्टेज पर
शाहरुख खान
के साथ
ठुमके लगाएंगी।
टूर का
आयोजन करने
वाले मोरानी
ब्रदर्स ने
इस बात
की पुष्टि
कर दी
है।
मोहम्मद मोरानी ने
कहा कि
उन्हें जैकलीन
शो में
नहीं जाने
से कोई
ऐतराज नहीं
है। इस
टूर में
शाहरुख के
अलावा, माधुरी
दीक्षित, रानी
मुखर्जी और
आशिकी-2 के
सिंगर अरिजित
सिंह परफॉर्म
करेंगे।


Post a Comment