कल्कि-अनुराग ने कहा-अभी नहीं लिया तलाक

इतने दिनों से अपने अलगाव को लेकर चल रही चर्चाओं को खुद अनुराग कश्यप और अभिनेत्री कल्कि कोचलीन ने विराम देने की कोशिश की है। इन दोनों का दावा है कि ये कुछ वक्त के लिए अलग हुए है, अभी तलाक नहीं लिया है।
कल्कि और अनुराग ने साथ में सार्वजनिक तौर पर ऐलान किया कि वे बस कुछ समय के लिए ही अलग हुए हैं। उन्हें एक दूसरे को समझने और कुछ मुद्दों को सुलझाने के लिए वक्त चाहिए, इसलिए वे एक दूजे को स्पेस देना चाहते हैं। दोनों ने अब तक तलाक फाइल नहीं किया है।
कल्कि और अनुराग ने एक बार फिर कहा कि उनके इस फैसले की वजह कोई और नहीं है। इसमें हुमा या किसी और का कोई हाथ नहीं है। विदेश से फिल्म शूटिंग खत्म करके लौटी कल्कि ने कहा कि हुमा दोनों की बहुत अच्छी दोस्त हैं। वे कभी भी दोनों के बीच में नहीं थीं।