बाप रे बाप! ढाई करोड़ लेकर आइटम सॉन्ग करेंगी सोनाक्षी

बॉलीवुड की कई हीरोइनों को फिल्म में एक्टिंग करने के लिए इतनी फीस नहीं मिलती, जितनी सोनाक्षी सिन्हा को एक आइटम नंबर के लिए मिल रही है। आपको जानकर हैरानीर होगी कि सिर्फ एक आइटम सॉन्ग के लिए सोनाक्षी ढाई करोड़ की मोटी रकम ले रही है।
सोनाक्षी ने गाने की शूटिंग शुरू कर दी है। गाने को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा कोरियोग्राफ कर रहे हैं। इस गाने में सोना ने जो कपड़े पहने हैं उनकी कीमत 75 लाख रुपये हैं। सूत्रों ने बताया कि इस गाने को संगीत दुनिया बेहतरीन जोड़ी साजिद-वाजिद ने कंपोज किया है। ऐसा नहीं है कि सोनाक्षी पहली बार इतनी मोटी रकम लेकर आइटम सॉन्ग कर रही हैं। इससे पहले भी वे एक आइटम नंबर के लिए 6 करोड़ रुपए ले चुकी हैं।

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि सोनाक्षी का ये गाना अब तक का सबसे बेस्ट आइटम नंबर साबित होगा। यही नहीं उन्होंने यहां तक कहा कि सोनाक्षी जिस भी लाइव कॉन्सर्ट में इस गाने पर डांस करेंगी वहां धूम मच जाएगी।