सोचो क्या
हो, अगर
कुछ ऐसा
हो जाए
कि जो
चीज सलमान
को बेहद
पसंद हो,
वह खो
जाए? जाहिर
है सलमान
भाई परेशान
हो जाएंगे।
दरअसल, हुआ
यह कि
सलमान का
फिरोजा ब्रेसलेट
खो गया
था। उनके
पनवेल स्थित
फार्म हाउस
में एक
पार्टी चल
रही थी,
तभी यह
ब्रेसलेट कहां
खो गया
था।
सलमान से
जुड़े एक
करीबी सूत्र
ने बताया
कि सलमान
के ही
एक दोस्त
ने उन्हें
इशारा करते
हुए कहा
कि उनका
ब्रेसलेट कहां
गया। सलमान
को ऐसे
में गुस्सा
तो नहीं
आया, लेकिन
वह एकदम
टेंशन में
आ गए।
तभी सलमान
और दूसरे
लोगों ने
पार्टी बीच
में छोड़कर
ब्रेसलेट ढूंढना
शुरू कर
दिया। लेकिन
यह कहीं
मिल ही
नहीं रहा
था। ऐसे
में सलमान
को दुख
हुआ कि
पापा का
दिया गिफ्ट
कहां गुम
हो गया।
तभी अश्मित
पटेल आए
और उन्होंने
सल्लू को
खुशखबरी दे
दी। उन्हें
ही सलमान
का ब्रेसलेट
स्विमिंग पूल
में पड़ा
हुआ मिला।
उन्होंने जाकर
ब्रेसलेट दिया,
तो वहां
मौजूद सब
लोगों के
चेहरे पर
खुशी आ
गई। एक
बार को
पूरी पार्टी
का रंग
ही फीका
पड़ गया
था।
अश्मित ने
इस बारे
में कन्फर्म
किया और
कहा कि
सलमान ने
उनसे यह
भी पूछा
कि यह
उन्हें कैसे
मिला। उन्होंने
बताया कि
तब सल्लू
ने उन्हें
एक ब्रेसलट
गिफ्ट करने
का वादा
भी किया
था।


Post a Comment