ऐक्टर वरुण धवन
ने अपने
बॉलिवुड करियर
की शुरुआत
आलिया भट्ट
और सिद्धार्थ
मल्होत्रा के साथ फिल्म 'स्टूडेंट
ऑफ द
इयर' से
की। उनका
कहना है
कि तीनों
ने मुकाबले
पर चर्चा
की, लेकिन
उनका मानना
है कि
उनकी दोस्ती
इससे परे
है।
वरुण ने अपनी
फिल्म 'मैं
तेरा हीरो'
के ट्रेलर
लॉन्च पर
कहा, 'मैंने,
आलिया और
सिद्धार्थ ने बॉलिवुड में चल
रहे मुकाबले
पर चर्चा
की। हम
इन चीजों
पर चर्चा
करते हैं
क्योंकि मेरा
खयाल है
कि जब
आप किसी
के संग
अपनी पहली
फिल्म करते
हैं, तो
आप एक
रिश्ता बनाते
हैं। वे
मेरे परिवार
जैसे हैं।'
फिल्ममेकर डेविड धवन के बेटे
वरुण ने
कहा, 'ऐसा
है हमारा
रिश्ता। हममें
कोई मुकाबला
नहीं है,
हम दोस्त
हैं।'
करण जौहर के
निर्देशन में
बनी 'स्टूडेंट
ऑफ द
इयर' साल
2012 में रिलीज
हुई थी।
यह इन
तीनों के
करियर के
लिए सफल
साबित हुई
है।


Post a Comment