फराह खान
की आने
वाली फिल्म
ने बॉलिवुड
के किंग
खान के
बाद अब
देसी गर्ल
प्रियंका चोपड़ा
को चोटिल
कर दिया
है। फिल्म
'हैपी न्यू
इयर' की
शूटिंग के
दौरान प्रियंका
को चोट
लग गई।
इससे पहले
शाहरुख भी
शूटिंग के
दौरान चोटिल
हो गए
थे। एक
सीक्वेंस को
शूट करते
हुए शाहरुख
के पैर
पर दरवाजा
गिर गया
था।
फिलहाल प्रियंका
की बात
करें, तो
वह चोट
लगने के
बाद भी
अपनी आने
वाली फिल्म
'गुंडे' का
प्रमोशन करने
से खुद
को नहीं
रोक पा
रही हैं।
प्रियंका ने
टि्वटर पर
लिखा, 'घुटना
चोटिल है
और दिमाग
थका हुआ...
चलो इस
दिन की
शुरुआत करें।
आह!' पीसी
ने बुधवार
को ट्वीट
किया, 'अपने
चोटिल घुटने
पर बर्फ
की पट्टी
रखकर मैं
दिल्ली की
यात्रा पर
हूं... बहुत
काम करना
है... एक्साइटेड
हूं।'
'गुंडे' में
प्रियंका के
साथ रणवीर
सिंह और
अर्जुन कपूर
हैं। फिल्म
14 फरवरी को
रिलीज होने
जा रही
है


Post a Comment