तालकटोरा में द आर्ट ऑफ़ लिविंग ने गुरू पूर्णिमा मनाई | महेशगिरी मुख्य अतिथि

तालकटोरा स्टेडियम में द आर्ट ऑफ़ लिविंग के द्वारा  12 जुलाई को गुरू पूर्णिमा मनाई गयी । इस अवसर पर १०८  गुरु पूजा प्रोहितों ने वैदिक रीती की गुरु पूजा सामूहिक रूप से सम्पन की।  तत्त पश्चात भजन संध्या प्रारम्ब हुई । पहले स्थानीय गायक सिद्धांत जी ने  सूफी सुर छेड़े और गुरुबानी के शबद पढे ।  तत्त पश्चात बंगलुरु ,कर्नाटक से आए एक वरिष्ठ गायक अरुण मादेवन जी ने अपनी उत्कृष्त गायकी से उपस्थित श्रधालुओ को मंत्र मुक्त कर दिया ।