ड्रीम प्रोजेक्ट उभरते हुए भारतीय संगीतकारों के लिए नए अवसर लाया

विभिन्न प्रकार की कलाओं और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कोरियाई कल्चरल सेंटर द्धारा चलाई जा रही कई  परियोजनाओं में से ड्रीम प्रोजेक्ट सबसे अहम है । दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा कला विश्‍वविद्यालय द कोरियन नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ आर्ट्स ने विभिन्न प्रकार की कलाओं में दुनिया भर से  चुने गए चुनिंदा लोगों को निशुल्क  प्रशिक्षण देने के लिए इसकी शुरुआत की  थी  और वर्ष २०१३ में इसे  भारत में  लाने  का गौरव  कोरियन कल्चरल सेंटर  को जाता हैं   ।  ड्रीम संस्कृति, खेल और पर्यटन के दक्षिण कोरियाई मंत्रालय और  द कोरियन नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ आर्ट्स  द्धारा कोरियन कल्चरल सेंटर के सहयोग से शुरू किया गया  एक जोड़ने वाला प्रेरणादायक प्रोजेक्ट हैं ,  उभरते हुए संगीत के छात्रों को उनकी रूचि को तलाशने और उसे जारी रखने में उनकी सहायता करता है ।

कोरियन नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ आर्ट्स से युवा कोरियाई संगीतकारों  की एक टीम  उभरते हुए भारतीय संगीतकारों को  निशुल्क  मार्गदर्शन देने के लिए भारत आई थी ।   उनका लक्ष्य युवा भारतीय  संगीतकारों को उनके सपने खोजने और उन्हें पूरा करने  के साथ ही अपने संबंधित क्षेत्रों में संभावनाएं तलाशने में  सहायता करना था । द कोरियन नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ आर्ट्स इस प्रोजेक्ट को कोरियन कल्चरल सेंटर के माध्यम से संगीत को बढ़ावा देने और भारतीय संगीतकारों संगीत संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु भारत में ले कर आए थे ।  स्वर-परीक्षण से चयनित होने  के उपरांत सर्वश्रेष्ठ प्रत्याशीयों को इन शिक्षकों के द्धारा  प्रशिक्षित होने का अवसर प्राप्त हुआ