
इस महीने के दुसरे शुक्रवार दिसंबर 12 ,2014 को मुंबई की आर बी आई कॉलोनी स्थित 'मराठा मंदिर' नमक सिनेमा घर मैं 1995 में बनी हिंदी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' (जो की डीडीएलजे के नाम से भी प्रसिद्ध है) ने 1000 सप्ताह पूरे किए । इस अवसर पर जश्न मनाने के लिए कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले 'कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल ' नामक हास्य कार्यक्रम में डीडीएलजे के कलाकार पहुंचे ।
इस अवसर पर वयो वृद्ध अभिनेत्री फरीदा जलाल ने बताया की स्वर्गीय अभिनेता श्री अमरीश पूरी इस फिल्म की शूटिंग के समय उन्हें बाँहों में ले कर अपने समय के प्रसिद्ध गायक श्री कुन्दन लाल सहगल जी के गीत गया करते थे । इस पर चुटकी लेते हुए हास्य अभिनेता श्री कपिल शर्मा उनकी नक़ल मरने का असफल प्रयास किया । तथा कपिल और शारुख ने श्रीमती फरीदा को खीजने के लिए घुटनो पे आ के 'औ औ ' की ध्वनि की । परन्तु इस के प्रत्युत फरीदा जी ने यह कहा के बच्चे अपनी माँ को बुला रहे हैं ।


Post a Comment