स्वामी विवेकानंद जी को समर्पित ध्रुपद उत्सव

26 -27 दिसंबर 2014 को दिल्ली के श्री फोर्ट सभागार में 'लेजेंड्स ऑफ़ इंडिया' नामक संस्था द्वारा 15 वा वार्षिक संगीत महोत्सव प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुत्ति में भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय एवं भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद द्वारा सहयोग दिया गया।  इस संगीत महोत्सव को ध्रुपद उत्सव के रूप में मनाया गया।  तथा इसे  समर्पित किया गया  स्वामी विवेकानंद जी  को।   इस अवसर पर डा.प्रभा अत्रे जी को संगीत के लिए श्री इब्राहिम अल्काज़ी जी को रंगमंच तथा श्री हिम्मत शाह जी को ललित कला के लिए लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया