राज कपूर के जनम को 90वर्ष

14 दिसंबर 2014 को  प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक राज कपूर (१९२४-१९८८) को  देश भर में उनके 90वे  जनम दिवस के अवसर पर स्मरण किया गया ।  1988 में दुनिया को अलविदा कहने वाले राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर में हुआ जो अब पाकिस्तान में है। भारत में 'शोमैन'  के नाम से मशहूर थे राज कपूर। सोवियत संघ और मध्य-पूर्व में राज कपूर की लोकप्रियता दंतकथा बन चुकी है।उनकी महत्वपूर्ण फिल्मों में  मेरा नाम जोकर,श्री 420, आवारा,  बॉबी,  सत्यम शिवम सुंदरम  और  प्रेम रोग शामिल हैं। फेसबुक पर इस अवसर पर 'फैंस ऑफ़ ए डी ,ए के, एस आर के, पि सी एंड डी पि' नामक समुदाय द्वारा मुंबई में  'इवेंट' अर्थात समारोह का आयोजन किया गया । गूगल ने भी इस अवसर पर श्री राज कपूर को  अपने चिर-परिचित अंदाज डूडल से उन्हें श्रद्धांजलि दी ।