नई दिल्ली। नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग आजकल अपनी मजाकिया कॉमेंट्री और चुटीले ट्वीट्स को लेकर खूब वाहवाही बटौर रहे हैं। वीरू कभी किसी खिलाड़ी या अभिनेता को अपने ही स्टाइल में जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं तो कभी अपने ही किसी फैन की टांग खींच कर लोगों को हंसने का मौका देते हैं।
अब सहवाग ने भारत में नोटबंदी को लेकर एक ट्वीट किया है। भारत सरकार के 500 और 1000 रूपये के नोटबंदी के फैसले को लेकर देशभर में बैंको और एटीएम के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। इस फैसले को लेकर कहीं रोष तो कहीं आम आदमी इस फैसले के साथ नज़र आ रहा है। 500 और 1000 रूपये के नोट बैंक में जमा करने की समयसीमा 31 मार्च है, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने मज़ाकिया लहजे में लोगों को 500/1000 के नोटों का इस्तेमाल करने का एक और रास्ता बता दिया है।
— Virender Sehwag (@virendersehwag) 13 November 2016
सहवाग ने ट्विटर पर लिखा, '31 मार्च के बाद भी आप अपने 500/1000 के नोट 5 बैंकों में चला सकते हैं। जिनमें है बैंक ऑफ गंगा, यमुना, सरस्वती, नर्मदा, गोदावरी।' सहवाग ने ये ट्वीट एक मज़ाकिया लहज़े में किया क्योंकि वो अकसर इस तरह के बयान और ट्वीट्स के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले नोटबंदी के बाद वीरेंद्र सहवाग ने मोदी सरकार के इस फैसला का समर्थन किया था।


Post a Comment